UP News: अलीगढ़ में गिरी इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
ABP News Bureau | 15 Oct 2022 07:58 AM (IST)

यूपी में अलीगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग गिर गई है. मलबे मे कई लोगों के दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकालने में जुट गई है. मौके पर तमाम आला अधिकारी मौजूद है. पांच साल पहले ही इमारत बनी थी.