PFI पर यूपी के मंत्री Mohsin Raza बोले- 'भारत में ISI के इशारों पर काम कर रहा'
ABP News Bureau | 01 Jan 2020 07:21 PM (IST)

योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि PFI के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है और वो उसी के इशारे पर काम कर रही है. यूपी पुलिस के DGP ओपी सिंह ने यूपी सरकार के गृह विभाग को चिट्ठी लिखकर PFI पर कार्रवाई की मांग की थी. बता दें कि झारखंड ने पीएफआई को बैन कर दिया है और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस बाबत केन्द्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंप दी है. आने वाले दिनो में ये संगठन यूपी में भी बैन हो सकता है.