जहां राम के निशान, वहां पहुंचीं प्रियंका.. क्या चित्रकूट लगाएगा कांग्रेस की नैया पार? | UP Election
ABP News Bureau | 17 Nov 2021 11:48 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में भी इस बार इतिहास रचने की तैयारी की जा रही है. योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी...तीनों इस बार फुल एक्शन में हैं. पहले हम प्रियंका गांधी की बात करेंगे. जो आज चित्रकूट में थीं. ये वही चित्रकूट है, जहां भगवान राम ने 11 साल तक वनवास काटा था. आज प्रियंका गांधी ने उसी चित्रकूट में...मंदाकिनी नदी के किनारे अपना मंच सजाया.