गोंडा में खाना बनाते वक्त फटा सिलिंडर, धमाके की वजह से ढह गया घर, 8 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 02 Jun 2021 08:32 AM (IST)

यूपी के गोंडा जिले में बड़ा हादसा हुआ है. एक घर में सिलेंडर फटने के बाद दो मकान भरभराकर गिर गए हैं. मलबे में दबने के कारण सात लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.