UP: CM Yogi ने किया सैफई का दौरा, कहा- Corona की तीसरी लहर के खिलाफ तैयारी जारी
ABP News Bureau | 22 May 2021 02:15 PM (IST)

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस महीने के अंत तक हम कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने में काफी हद तक सफल होंगे. इसके अलावा हम कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पूरी तैयारी कर रहे हैं. बता दें कि योगी कोरोना संक्रमण को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने शनिवार को इटावा जिले के सैफई पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया. गौरतलब है कि सैफई पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गांव भी है.