UP Budget 2025: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा, जमकर की नारेबाजी | Breaking |ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 Feb 2025 12:13 PM (IST)

Hindi News: विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही सियासी संग्राम... योगी बोले विपक्ष सदन में रखे मर्यादित आचरण... विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन..उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। सपा विधायक वेल में उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे राज्यपाल अपना पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ पाईं। उन्होंने महज 8.35 मिनट में अपना भाषण समाप्त किया, जबकि उनका अभिभाषण 59 मिनट का था।हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।