UP: धर्मांतरण मामले में बड़ा खुलासा, उमर गौतम का जाकिर नाइक से कनेक्शन आया सामने
ABP News Bureau | 24 Jun 2021 01:37 PM (IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार करके सनसनीखेज खुलासा किया था कि मूक और बधिर लोगों समेत पिछड़े और गरीब लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. इस मामले में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान अहम खुलासे हो रहे हैं. धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के मुफ्ती काजी जहांगीर आलम और मोहम्मद उमर गौतम को एटीएस ने गिरफ्तार किया है.