Mayawati का BJP पर सबसे बड़ा हमला, बोलीं- सरकार चुनाव को लेकर घबराई हुई है
ABP Ganga | 23 Dec 2021 05:08 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को पार्टी नेताओं की लखनऊ में एक अहम बैठक बुलाई है. सूबे के सभी मुख्य सेक्टर प्रभारियों के साथ प्रदेश के 75 जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे. माना जा रहा है कि मायावती प्रदेश की जमीनी हकीकत का पता लगाएंगी और साथ ही 2022 चुनाव की रणनीति को लेकर मंथन करेंगीं.