UP: मंत्री उपेंद्र तिवारी और उनके परिवार को दी गई गालियां, SP कार्यकर्ताओं पर आरोप
ABP News Bureau | 06 Jul 2021 10:01 AM (IST)

यूपी में गाली की राजनीति को लेकर बवाल मच गया है. योगी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री और पूर्वांचल से आने वाले बीजेपी के नेता उपेंद्र तिवारी की मां, बेटी, बहनों के खिलाफ गाली देने का आरोप समाजवादी पार्टी के नेताओं पर लगा है. मामला रविवार का है. जिला पंचायत चुनाव में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के बेटे की जीत हुई इसके बाद जो जुलूस निकाला गया उसमें मंत्री के परिवार वालों को भद्दी गालियां दी गई.