Unlock के पहले दिन ही मुंबई की सड़कों पर भारी जाम | Ground Report
ABP News Bureau | 07 Jun 2021 01:13 PM (IST)

मुंबई में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है और आज अनलॉक के पहले दिन ही मुंबई के सड़कों का बुरा हाल है, वजह है भारी ट्रैफिक. मुंबई में कामकाज पर जाने वाले लोग सड़क के रास्ते काम पर जा रहे हैं क्योंकि लोकल ट्रेनों में आम लोगों को यात्रा की इजाजत नहीं है. ऐसे में मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर कई किलोमीटर का लंबा जाम देखने को मिल रहा है. गाड़िया रेंगते हुए आगे बढ़ रही हैं.