Unlock 8: दिल्ली में पूरी सीट क्षमता के साथ चली बसें, लोगों को मिली राहत
ABP News Bureau | 26 Jul 2021 04:23 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो और बसों से सफर करने वाले लोगों को भी राहत दी गई है. मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि आज से ट्रेनें पूरी सीट क्षमता के साथ परिचालित होंगी, लेकिन खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी. दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) कोविड-19 के कारण लंबे समय के बाद मेट्रो सेवाएं बहाल होने पर सात जून से 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ ट्रेनों का परिचालन कर रही है.