Unlock 8: पूरी सीट क्षमता के साथ चलीं बसें-मेट्रो, फिर भी नहीं मिली राहत, लग रही लंबी लाइन
ABP News Bureau | 27 Jul 2021 11:46 AM (IST)

दिल्ली में सोमवार को अनलॉक 8 के तहत दिल्ली मेट्रो रेल और दिल्ली डीटीसी बसें 100% सीटिंग क्षमता से चली. जिसके बाद उम्मीद थी कि लोगों को कुछ राहत मिलेगी क्योंकि जहां पिछले दिनों देखा गया कि मेट्रो और बसों के इंतजार में लोगों की लंबी कतारें हैं और लोग घंटों के लिए लाइन में खड़े हो रहे है. तो वही तस्वीरें सोमवार को भी देखी गई, दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के बाहर लोगों की लंबी कतारें थी.