अज्ञात शख्स ने ट्रेन के अंदर कई लोगों को चाकू से किया घायल, फिर लगा दी आग | Tokyo
ABP News Bureau | 01 Nov 2021 07:27 AM (IST)

जापान के टोक्यो में कल एक ट्रेन के अंदर एक शख्स ने कई लोगों को चाकू से घायल कर दिया और ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगा दी. ट्रेन के अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि एक युवक किसी कॉमिक कैरेक्टर की ड्रेस में आया और डिब्बे में घुसते ही लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया. 20 साल के उस युवक ने 10 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया. इसके बाद अपने साथ लाए एक डिब्बे से केमिकल निकाला और उसे छिड़ककर आग लगा दी. आग लगने के बाद लोगों ने दूसरे डिब्बे में भागकर जान बचाई. हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.