Amritsar News: यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रा को मारा थप्पड़, धरने पर बैठे 400 छात्र
ABP News Bureau | 11 Aug 2023 08:18 AM (IST)

पंजाब की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में एक सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ. घटना का विरोध करते हुए करीब 400 छात्र यूनिवर्सिटी परिसर में धरने पर बैठ गए. वहीं हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छात्रों को समझाने में जुट गई.