जनता कर्फ्यू के दौरान नजर आये बच्चों के अनोखे अंदाज, देखें 25 तस्वीरें
ABP News Bureau | 22 Mar 2020 09:55 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले के अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से आज यानी जनता कर्फ्यू के दिन शाम के पांच बजे पांच मिनट तक ताली, थाली, ढोल इत्यादि बजाने की अपील की थी. मोदी की अपील पर लोगों ने उनका बखूबी साथ दिया है और शाम के पांच बजने से पहले ही लोग देश के कोने-कोने से अपने घरों के बालकनी में आ गए और काफी समय तक कोरोना की लड़ाई में जुटे लोगों को सलाम करने के लिए ताली, थाली, ढोल और शंख बजाते रहे.