आयकर विभाग की अनोखी छापेमारी
ABP News Bureau | 11 Aug 2022 08:22 PM (IST)

ब्लैक मनी यानी काली कमाई का मुद्दा अक्सर राजनीतिक चर्चाओं को गर्म करता रहा है..मुमकिन है कि 2024 में भी इसकी गूंज सुनाई दे..लेकिन महाराष्ट्र में आयकर विभाग की रेड में जो कुछ मिला, उसकी गूंज आज सब जगह सुनाई दे रही है. लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाया रेड डालने गई टीम के अंदाज ने....वो छापामार दस्ते की तरह नहीं, बल्कि किसी बारात की शक्ल में आए और नोटों के कई बोरे भरकर ले गए।