क्या खुद को फांसी पर लटका दें?- वैक्सीन पर सवाल पूछने से उखड़े केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा
ABP News Bureau | 14 May 2021 02:56 PM (IST)

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने गुरुवार को जानना चाहा कि क्या सरकार में बैठे लोगों को टीके के उत्पादन में नाकामी की वजह से खुद को फांसी पर लटका लेना चाहिए? उन्होंने पत्रकारों से कहा , “ अदालत ने अच्छी मंशा से कहा है कि देश में सबको टीका लगवाना चाहिए. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि अगर अदालत कल कहती है कि आपको इतने (टीके) देने हैं और यह अगर न बन पाए, तो क्या हमें खुद को फांसी पर लटका लेना चाहिए ?”