RIP Milkha Singh: 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की अनसुनी कहानी.. उन्हीं की जुबानी...
ABP News Bureau | 19 Jun 2021 10:23 PM (IST)

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान चंडीगढ़ के मटका चौक स्थित श्मशान घाट में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, पंजाब के गवर्नर और पंजाब के खेल मंत्री सहित दूसरे लोग मौजूद रहे. मिल्खा सिंह के सम्मान में पंजाब में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है.