Covaxin बनने की प्रक्रिया समझिए और अफवाहों से दूर रहिए
ABP News Bureau | 17 Jun 2021 11:32 AM (IST)

कोवैक्सीन की कम्पोजीशन को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं. इनमें कहा जा रहा है कि कौवैक्सीन में नवजात बछड़े के सीरम का इस्तेमाल होता है. इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जवाब दिया है. मंत्रालय ने कहा है कि इसको लेकर फैक्ट्स को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है.