Experts से समझिए- क्यों पैदा हो गई देश में ऑक्सीजन की किल्लत? पहले से क्यों नहीं की गई तैयारी?
ABP News Bureau | 25 Apr 2021 03:09 PM (IST)

पीएम मोदी ने देश में ऑक्सीजन से हो रही किल्लत से निपटने के लिए बड़ा फैसला लिया है. देशभर में 551 ऑक्सीजन जेनेरेशन प्लांट्स जल्द से जल्द लगाने का फैसला लिया गया है. इनके लिए पीएम केयर फंड से पैसे दिए जाएंगे, इन प्लांट्स के ज़रिए जिला स्तर पर ऑक्सीजन सप्लाई में मदद मिलेगी.
ऑक्सीजन किल्लत को दूर करने के लिए सरकार का ये फैसला सराहनीय है लेकिन सवाल फिर भी खड़े होंगे कि इसकी तैयारी पहले से क्यों नहीं की गई? देखिए इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं?