विधानसभा चुनाव गहलोत या पायलट किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा? सीएम ने खुद बताया
ABP News Bureau | 11 Feb 2023 02:59 PM (IST)

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनावी बिसात बिछने लगी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद जनता के मन में कई सवाल हैं, जैसे- राजस्थान में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा. वहीं इन सबके बीच प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने इन सवालों के जवाब दिए हैं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.