चाचा-भतीजा पास, कैसे दूर होगा विरोधाभास? । Jdu Rjd Alliance
ABP News Bureau | 10 Aug 2022 08:43 PM (IST)

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद शपथ लेने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ कैबिनेट की पहली बैठक की. इसी कैबिनेट की बैठक में 24 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया गया है. बिहार की नई सरकार में बिहार विधान सभा का विशेष सत्र 24 और 25 अगस्त को होगा, नीतीश और तेजस्वी की सरकार का 24 अगस्त को सदन में फ्लोर टेस्ट होगा.