Umesh Pal Case : अतीक के शूटरों के खिलाफ निकला बाबा का बुलडोजर | UP Police | abp News
ABP News Bureau | 22 Mar 2023 09:18 AM (IST)
Umesh Pal Case Update: प्रयागराज में उमेश पाल शूटआउट में अतीक अहमद के दफ्तर पर की गई छापेमारी को लेकर पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कमिश्नर ने कहा कि पुलिस ने धूमनगंज क्षेत्र के जयरामपुर से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में नियाज अहमद, मोहम्मद सजर, कैश अहमद, राकेश कुमार और अरशद कटरा उर्फ अरशद खान शामिल हैं. पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी कि दो अभियुक्तों कैश अहमद और राकेश कुमार की निशानदेही पर अतीक अहमद के चकिया स्थित दफ्तर पर छापेमारी की गई.