‘मुझे Sanjay Raut पर गर्व’, शिवसेना सांसद की गिरफ्तारी पर भड़के Uddhav Thackeray
ABP News Bureau | 01 Aug 2022 05:04 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय ने पात्रा चॉल जमीन घोटाले के मामले में देर रात शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि राउत ने दावा किया है कि वो बेकसूर हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है. उनकी गिरफ्तारी के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज उनके घर पहुंचे और परिवार वालों से मुलाकात की है.