J&K के अवंतीपुरा में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 08:42 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के अवंतीपुरा से बड़ी खबर है जहां आतंकियों के साथ एनकाउंटर में दो जवान शहीद हो गये हैं. एक सैनिक हैं और दूसरे जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान. कोई आतंकी नहीं मारा गया है. इससे पहले जैश के दो आतंकियों के मारे जाने की खबर आई थी. लेकिन ताजा खबर इसके उलट है. हमारे ही दो जवान शहीद हुए हैं.