इराक में फिर रॉकेट हमला, अमेरिकी दूतावास से 100 मीटर की दूरी पर गिरे
shubhamsc | 09 Jan 2020 08:00 AM (IST)
इराक में फिर रॉकेट हमला, राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास से 100 मीटर की दूरी पर दो रॉकेटों से किया गया हमला, हमले में कोई हताहत नहीं.
इराक में एक बार फिर अमेरिकी प्रतिष्ठान को रॉकेट से निशाना बनाने का प्रयास किया गया. इराक स्थित अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से हमला किया गया. रॉकेट अमेरिकी दूतावास से करीब 100 मीटर दूर गिरे. रॉकेट गिरने की घटना के बारे में इराकी सेना ने भी पुष्टि की है. इराकी सेना ने बताया कि ग्रीन जोन में दो रॉकेट गिरे हैं.