UP में ISIS से जुड़े दो आतंकी दाखिल, खुफिया एजेंसियों को किया गया अलर्ट
ABP News Bureau | 05 Jan 2020 01:39 PM (IST)

यूपी में ISIS से जुड़े दो आतंकी दाखिल हुए हैं. जिनकी तलाश के लिए खुफिया एजेंसियों को अलर्ट किया गया है. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक भारत-नेपाल से सटे किसी जिले से नेपाल भागने की फिराक में हैं आतंकी. इनकी तलाश में गोरखपुर जोन को हाईअलर्ट जारी किया गया है. दोनों आतंकियों को 16 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में देखा गया था. और अब खबर है कि ये यूपी में नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में दाखिल हो चुके हैं और नेपाल भागने की कोशिश कर सकते हैं.