गाजियाबाद में आपस में भिड़े दो बीजेपी नेता, एक गंभीर रूप से घायल
ABP News Bureau | 17 Jul 2021 09:13 AM (IST)

बीजेपी दफ्तर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी के दो नेता आपस में ही भिड़ गए. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पदाधिकारियों में लात-घूंसे चलने लगे. मारपीट की घटना में बीजेपी का एक नेता घायल हो गया है. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.