बुजुर्ग पिटाई वीडियो मामले में गाजियाबाद पुलिस को आया Twitter का जवाब
ABP News Bureau | 21 Jun 2021 01:44 PM (IST)

गाजियाबाद-लोनी बुजुर्ग वायरल वीडियो के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी. इस मामले में पुलिस ने ट्विटर के अधिकारियों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजकर बुलाया था. अब ट्विटर ने पुलिस को जवाब भेजा है. ट्विटर के अधिकारियों ने पुलिस से कहा है कि इस मामले के लिए वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपलब्ध हो सकते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी लिखा है कि वो इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते है. इसके अलावा उन्होंने गाजियाबाद पुलिस के भेजे गए नोटिस में कुछ बदलाव करने के लिए कहा है.