Twitter की ये हरकत उसको पड़ सकती है काफी महंगी
ABP News Bureau | 05 Jun 2021 01:49 PM (IST)

सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू के निजी ट्विटर अकाउंट को अनवेरिफाइड कर दिया है. जिसके तहत अब उनके ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है. ये खबर आते ही ट्विटर पर 'Vice President of India' ट्रेंड होने लगा है. सोशल मीडिया पर काफी लोग ट्विटर के इस कदम का विरोध कर रहे हैं.