'Twitter ने मेरा अकाउंट ब्लॉक करने के पहले कोई नोटिस नहीं दिया'- रविशंकर प्रसाद
ABP News Bureau | 25 Jun 2021 04:57 PM (IST)

ट्विटर और केंद्र सरकार में टकराव जारी है. इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि Twitter ने करीब एक घंटे तक उनका अकाउंट लॉक रखा. Twitter का कहना था कि आपने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है. बाद में Twitter ने अकाउंट अनलॉक किया.