Twitter ने गलती स्वीकार की, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का अकाउंट दोबारा वेरिफाइड किया
ABP News Bureau | 05 Jun 2021 04:25 PM (IST)

सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का अकाउंट दोबारा वेरिफाइड कर दिया है. सरकार की नाराजगी के बाद ट्विटर ने ये कदम उठाया है. सरकार की ओर से साफ तौर पर कहा गया था कि उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद है. संविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति किसी पार्टी का हिस्सा नहीं होते.