Twin Tower Noida: 3700 किलो विस्फोटक रखे गए, जानें कैसे गिरेगा नोएडा का सुपरटेक ट्विन टावर
ABP News Bureau | 19 Aug 2022 01:36 PM (IST)

नोएडा के सेक्टर-93ए में दोनों टावरों को गिराने के लिए एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी ने सियान टावर में विस्फोटक रखने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि दूसरे टॉवर एपेक्स में विस्फोटक रखने का काम 24 अगस्त तक पूरा होगा. करीब 3700 किलो विस्फोटक दोनों टॉवर में लगाए जाने है. दोनों टावर में विस्फोटक लगाने का काम 13 अगस्त से शुरू हुआ था.