Turkey Earthquake Latest Update : WHO का बड़ा दावा... 8 गुना बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
ABP News Bureau | 07 Feb 2023 11:26 AM (IST)

Deadly Earthquakes in Turkey: तुर्किए (तुर्की) में 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप (Devastating Earthquake) से कोहराम मचा हुआ है. हर तरफ मलबा बिखरा पड़ा और चीख पुकार मची है. भूकंप से तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में भीषण तबाही हुई है. 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 6000 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. हजारों की संख्या में मकान जमींदोज हो चुके हैं.