Gujarat के अमरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने 10 लोगों को कुचला
ABP News Bureau | 09 Aug 2021 08:22 AM (IST)

गुजरात के अमरेली में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे करीब दस मजदूरों को कुचल दिया. इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.