LoC पार लहराया तिरंगा..जलने लगी शहबाज की 'लंका'!
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 12 May 2024 07:20 AM (IST)

1971 का इतिहास वर्तमान की शक्ल में पाकिस्तान के सामने खड़ा है.... फिर एक बार सीमा पार विद्रोह छिड़ा है... हजारों-लाखों की तादात में आवाम सड़कों पर है...और बगावत की आग जिस जगह लगी है उसका नाम है.. पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर... जिसे पाकिस्तान अपने कब्जे वाला कश्मीर बताता है... लेकिन अब पाकिस्तानी सिस्टम के खिलाफ पीओके की जनता ने आजादी वाली जंग छेड़ दी है... इधर पीओके को लेकर एक आवाज भारत से भी उठी है... पाकिस्तान में बंटवारा है...पीओके इंच-इंच हमारा है...