'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा

Sony SAB के नए पौराणिक शो "हस्तिनापुर के वीर" में धृतराष्ट्र का किरदार निभा रहे अभिनेता Sandeep Mohan ने अपने character को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं. उनका कहना है कि इस शो में दर्शकों को धृतराष्ट्र का बिल्कुल नया और दमदार रूप देखने को मिलेगा.
Sandeep Mohan के मुताबिक, लोगों ने सालों से धृतराष्ट्र को एक कमजोर और असहाय शासक के रूप में देखा है, लेकिन "हस्तिनापुर के वीर" में उनका किरदार काफी अलग होगा. उन्होंने कहा कि धृतराष्ट्र को लाचार या बेबस नहीं दिखाया गया है, बल्कि वह एक शक्तिशाली, कुशल और राजनीति में माहिर राजा हैं.
Actor ने बताया कि धृतराष्ट्र की सबसे बड़ी पीड़ा यह है कि तमाम गुण होने के बावजूद उन्हें सिर्फ नेत्रहीन होने की वजह से सिंहासन नहीं मिला. यही कारण है कि वह चाहते हैं कि उनके पुत्र दुर्योधन के साथ ऐसा अन्याय न हो और वह हस्तिनापुर का अगला सम्राट बने.
Sandeep Mohan का कहना है कि शो में धृतराष्ट्र को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया जाएगा, जो अपने परिवार और राज्य दोनों के हितों को साथ लेकर चलना चाहता है. वह अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर नहीं करते, लेकिन अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर चुनौती का सामना करते हैं.
शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए अभिनेता ने बताया कि सेट पर बच्चों के साथ उनकी शानदार bonding है. उन्होंने सहदेव का nickname "स्किरल" और नकुल का "खरगोश" रखा है. वहीं दुर्योधन का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार की भी उन्होंने जमकर तारीफ की और उन्हें बेहद प्रोफेशनल बताया.
Sandeep Mohan का मानना है कि "हस्तिनापुर के वीर" सिर्फ महाभारत की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस दौर के बचपन, रिश्तों और धीरे-धीरे बढ़ती प्रतिद्वंद्विता को भी दिखाएगा. उन्होंने दर्शकों से शो देखने की अपील करते हुए इसे एक complete family entertainer बताया.