Uttarakhand के Surkanda में बर्फबारी देखने पहुंचे सैलानी, नाच कर मनाया जश्न
ABP News Bureau | 31 Dec 2019 08:09 PM (IST)

उत्तराखंड के धनौल्टी से करीब 10 किलोमीटर दूर सुरकंडा में कुछ दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ो पर जमी बर्फ देखने सैलानी काफी तादाद में पहुंच रहे हैं. देहरादून से आए दोस्तों के एक ग्रुप ने नए साल का जश्न मनाना शुरू कर दिया है. बर्फ के बीच एक दूसरे को बर्फ के गोले मारकर और पहाड़ी लोकगीतों की धुन पर कदम थिरकाकर ये दोस्त मौसम का लुत्फ़ ले रहे हैं. इन लोगों का कहना है कि इन्हीं वादियों और सर्द मौसम और अपनी संस्कृति से जुड़े लोकगीत सुनकर बड़े हुए हैं. नया साल बहुत खूबसूरत होने वाला है.