US Tornadoes : America पर कुदरत का कहर, चक्रवातों के झुंड ने राज्यों में की बर्बादी
ABP News Bureau | 12 Dec 2021 08:54 AM (IST)

अमेरिका में तूफान ने जबरदस्त कहर बरपाया है. 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने अमेरिका के 6 राज्यों में भारी तबाही मचाई है. इस बवंडर की वजह से कम से कम 100 लोगों की जान चली गई है. जानकारी के मुताबिक केंटकी (Kentucky) में सबसे ज्यादा तबाही हुई है. यहां कई इमारतें ढह गई हैं. हजारों लोग बेघर हो गए हैं.