Top Trending: Ukraine का प्लेन Afghanistan में हाईजैक !
ABP News Bureau | 25 Aug 2021 03:27 PM (IST)

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद स्थिति बदतर हो चली है. तालिबान के खौफ की वजह से अब अफगानिस्तान के लोग भी अपने देश में नहीं रहना चाहते. अफगानिस्तानी लोग दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं. दुनिया के बाकी देश भी अपने लोगों को वहां से निकालने में लगे हैं. तालिबान के कब्जे के बाद से ही काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की बेतहाशा भीड़ और अफरातफरी मची है. इस अफरातफरी के बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यूक्रेन के डेप्युटी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने दावा किया है कि उनका एक विमान अफगानिस्तान में हाईजैक कर लिया गया है.