Top News: कल पुलिस के सामने पेश नहीं हुए Ashish Mishra, पिता ने कहा- कहीं नहीं भागा मेरा बेटा
ABP News Bureau | 09 Oct 2021 08:49 AM (IST)
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्रा को आज सुबह 11 बजे तक पुलिस के सामने पेश होना है. पुलिस ने शुक्रवार को दूसरी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए आज सुबह 11 बजे तक पेश होने का समय दिया है. इस बीच लखनऊ में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ने अपने बेटे को 'निर्दोष' बताते हुए शुक्रवार को कहा कि उनका बेटा 'अस्वस्थ' है और वह शनिवार को यानि आज पुलिस के सामने पेश होगा.