Top News: टीकाकरण में भारत ने रचा इतिहास
ABP News Bureau | 21 Oct 2021 11:49 AM (IST)

देश ने आज नया इतिहास रच दिया है. भारत ने वैक्सीन की 100 करोड़ डोज़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस मौके पर देश में बीजेपी जश्न मना रही है. भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने इतनी तेजी से इतने बड़े आंकड़े को छुआ है.