Aryan Khan की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई | Top News
ABP News Bureau | 13 Oct 2021 09:03 AM (IST)

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत अर्जी पर आज स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. सोमवार को कोर्ट ने सुनवाई टाल दी थी जिसके बाद आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट की जमानत अर्जी की अगली सुनवाई का दिन बुधवार तय किया गया था. आज एनसीबी की ओर से पहले जमानत पर जवाब दाखिल किया जाएगा, इसके बाद कोर्ट फैसला करेगा कि आर्यन खान को जमानत देनी है या नहीं.