Top News: लखीमपुर घटना में आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग तेज
ABP News Bureau | 10 Oct 2021 11:42 AM (IST)
उत्तर प्रदेश पुलिस की SIT ने तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में आशीष मिश्रा को शनिवार को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आधी रात के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.