Mahatma Gandhi की आज 152वीं जयंती | सुबह की ताजा खबरें | Top News
ABP News Bureau | 02 Oct 2021 09:11 AM (IST)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. राजघाट पर सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है. हर साल की तरह कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे और श्रद्धांजलि देंगे.