9/11 जैसे हमले फिर से हो सकते हैं- ब्रिटिश खुफिया एजेंसी ने किया अलर्ट | Top News
ABP News Bureau | 11 Sep 2021 09:04 AM (IST)

इतिहास में 11 सितंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है. दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के सीने पर इस दिन हुए घातक आतंकी हमले ने एक ऐसा जख्म दिया, जिसकी टीस रहती दुनिया तक कायम रहेगी. आज इस हमले की 20वीं बरसी है. इस मौके पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट कर अमेरिकियों को एक संदेश दिया है.