BRICS सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ भारत का प्रस्ताव मंजूर | Top News
ABP News Bureau | 10 Sep 2021 09:06 AM (IST)

अफगानिस्तान संकट के बीच कल ब्रिक्स की बैठक हुई. पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमने ब्रिक्स आतंकवाद-रोधी कार्य योजना अपनाई है. डिजिटल माध्यम से इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति जाइर बोलसोनारो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा उपस्थित थे.