Afghanistan में फंसे आज तक कुल 550 भारतीयों को सरकार लाई वापस | Top News
ABP News Bureau | 28 Aug 2021 09:16 AM (IST)

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार ने अबतक 6 फ्लाइट से 550 से अधिक लोगों को निकाला है. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अफगानिस्तान से आना चाह रहे भारतीयों में से अधिकतर को तो हमने निकाल लिया है. कुछ और भारतीय वहां हो सकते हैं. वहां स्थितियां कठिन हैं लेकिन इसके सरकार वहां के लोगों के सम्पर्क में हैं और ज़रूरत पड़ने पर और भी फ्लाइट भेजी जाएंगी.