Top News: महाराष्ट्र में 15 दिन बाद शुरू होगा 18+ लोगों का टीकाकरण
ABP News Bureau | 28 Apr 2021 04:44 PM (IST)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 18 साल से 44 साल तक की उम्र के सभी लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन लगवाने का एलान किया है. इस संबंध में आज कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया. कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी. लेकिन 18+ उम्र वालों को 15 दिन बाद टीका लगाना शुरू किया जाएगा.