Top HIndi News: Taliban ने सभी 150 भारतीयों को छोड़ा
ABP News Bureau | 21 Aug 2021 02:42 PM (IST)

अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट से 150 भारतीय नागरिकों को तालिबानियों द्वारा ले जाने की खबरे आई थीं. अब जानकारी सामने आई है कि कि तालिबान ने इन सभी लोगों को छोड़ दिया है. सूत्रों के मुताबिक सभी भारतीय सुरक्षित हैं और इनको ले जाने वाले लोगों ने उनके पासपोर्ट की जांच-पड़ताल की है. इसके बाद इन्हें छोड़ दिया गया.